Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

Saturday, February 27, 2010

मदहोश करती ये रात

ये खामोशी, ये सन्नाटा, मदहोश करती ये रात,
मन में मेरे पैदा करती कुछ अनोखे जज़्बात|
केहती मुझको तुम रुक जाओ, मदहोश करती ये  रात,
जैसे करना चाहे मुझसे प्यार भरी कोई बात|


शोर शराबा, धुआं, प्रदुषण, यहाँ नहीं कुछ पास,
यहाँ तो केवल गूँज रही है लहरों की आवाज़|
ऐसे सन्नाटे की मन को कब से थी तलाश,
यहाँ आकर लगता है जैसे बुझ गई सदियों की प्यास|


चमकते चाँद सितारे पूछे, क्यूँ लगता है डर?
रेट के इस सुनहरे आँचल में  रख दे अपना सर,
भूल जा अपने सारे ग़म, रह जा तू हमारे पास,
भर देंगे तेरी झोली में आज अति उल्लास|

जाना चाहते हो तो जाओ करके हमे निराश,
यकीन है हमको, तुम लौटोगे करते हमको तलाश,
तब शायद नहीं रहेंगे ऐसे मधुर हालात,
तब शायद नहीं रहेगी मदहोश करती ये रात| 

Sunday, March 8, 2009

एक नई शुरुवात

"इस देश का कुछ नही हो सकता,
देखो लोग कैसे सड़क पर थूक कर चल देते हैं"
कोना लेकर उन्हें कासने के बदले,
आप उनपर थूकना बंद क्यूँ नही करते?
वो तोह सड़क पर थूक कर सिर्फ़ गंद फैलाते हैं,
आप तो देश पर थूक कर उम्मीद ही मिटा देते हैं।


अगर देश की सचमुच चिंता होती तोह आप यूँ न इतराते,
हर एक थूकने वाले को आप सही राह दिखाते|
पर आप की आंखों में थी पैसों की चकाचौन्द,
और आप चल दिए देश की उम्मीदों को रौंद।


अक्सर बच्चों से हो जाती है गलती,
उन पर थूकने से उनकी आदतें नही बदलती।
बच्चों की गलती को अगर हो सुधारना,
कोसने के बदले उन्हें प्यार से समझाना।